उत्तर प्रदेश: के मुरादाबाद संभल की अमीना ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया संभल की रहने वाली अमीना ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों को जन्म देकर एक अद्भुत कहानी पेश की है।9 मई को अमीना ने एक बेटे को जन्म दिया।14 मई को उन्होंने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया।सभी बच्चे सामान्य प्रसव प्रक्रिया से पैदा हुए हैं और सकुशल, स्वस्थ हैं।अमीना की कोख में 4 बच्चों की बात डॉक्टरों को प्रेग्नेंसी के दो महीने बाद पता चली थी। उसके बाद से डॉक्टर लगातार अमीना की निगरानी कर रहे थे।अमीना की शादी दो साल पहले परचून कारोबारी मुहम्मद आलिम से हुई थी।



















Leave a Reply