इंदौर में खेलते-खेलते कार में छिपी 4 साल की मासूम बच्ची की भीषण गर्मी में आक्सीजन की कमी के चलते दम घुटने से मौत।

इंदौर में खेलते-खेलते कार में छिपी 4 साल की मासूम बच्ची की भीषण गर्मी में आक्सीजन की कमी के चलते दम घुटने से मौत हो गई। मासूम करीब दो घंटे तक बंद कार में तड़पती रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका बेबी हाजरा रविवार दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। वह कुछ ही देर पहले अपने दादा और दादी के साथ फॉर्म हाउस से वापस लौटी थी, इसी दौरान वह पास में खड़ी कार में जाकर बैठ गई। खेल-खेल में बच्ची ने खुद को सीटों के बीच छिपा लिया, लेकिन अचानक कार का लॉक लग गया और वह अंदर ही कैद हो गई। रविवार को इंदौर का तापमान 43 डिग्री के करीब आंका गया जहां दोपहर की तेज गर्मी में बंद कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी हो गई। अंदर ऑक्सीजन कम होने लगी और मासूम का दम घुटने लगा। इधर परिवार को लगा कि बच्ची आसपास ही खेल रही होगी, लेकिन काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक कॉलोनी और आसपास तलाशते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *