मंडला की बेटी निहारिका उइके बनीं मिसेस इंडिया यूनिवर्स 2026 की फर्स्ट रनर-अप।

मंडला की बेटी निहारिका उइके बनीं मिसेस इंडिया यूनिवर्स 2026 की फर्स्ट रनर-अपमंडला। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला जिले की प्रतिभाशाली महिला निहारिका उइके ने मिसेस इंडिया यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर जिले और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से मंडला सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है।राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निहारिका उइके ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का सम्मान हासिल किया।निहारिका की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है जो विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं। उन्होंने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उनकी इस उपलब्धि पर मंडला जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निहारिका उइके की सफलता ने मंडला जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है और क्षेत्र की युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *