16 जून 2026 रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में यह घटना 15 जून 2026 की रात की है। रेलवे ट्रैक पार करते समय कोयला परिवहन में लगी एक मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हुई हथिनी ने 16 जून 2026 की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।: यह हादसा 15 जून 2026 (सोमवार) की रात करीब 10:00 बजे हुआ था।स्थान: घरघोड़ा रेंज के चारमार / चारगांव गांव के पास हाथियों का दल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।दुर्घटना: मालगाड़ी की टक्कर से हथिनी के पिछले हिस्से और पैरों में गंभीर चोटें आईं।रेस्क्यू: वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी रात इलाज किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण 16 जून 2026 की सुबह उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूत्रों की जानकारी केअनसार इस रायगढ़ क्षेत्र में इस तरह की घटना में 10 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है।














Leave a Reply