डिप्टी सीएम अरुण साव ने औरापानी में बारिश के बीच परिवारजनों से किया संवाद,जंगल के देशी फलों से किया गया जनसेवक अरुण साव का स्वागत*लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज अचानकमार के वनांचल ग्राम सलगी में आयोजित जनचौपाल में आसपास के पांच गांवों के ग्रामीणों से जमीन पर बैठक कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं विष्णु देव साय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। वहीं ग्रामीणों ने अपने सेवक का जंगल के आम, जामुन और कुसुम फल भेंट कर स्वागत किया। श्री साव ने आम छांव के नीचे लोगों को सरकार के किन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। मौके पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।श्री साव ने कहा कि, सरकार की योजनाओं का लाभ सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना की राशि मिल रही है, शुद्ध पेयजल मिल रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहे हैं, समय पर राशन उपलब्ध हो रहा है।*बारिश के बीच परिवारजनों से आत्मीय संवाद*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल औरापानी में बारिश के बीच विश्राम भवन में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं व सुझाव को गंभीरता से सुनी।जनचौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी सुझावों पर अमल करने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास कार्यों पर फीडबैक भी लिया। विष्णु देव साय की सुशासन वाली सरकार हर गांव तक विकास कार्य पहुंचा रही है।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जन्मेजय जायसवाल महामंत्री माधव तिवारी, अशोक सिंद्रराम जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता साहू , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,धनीराम यादव,विश्वनाथ साहू, राका घनश्याम खत्री, रवि शर्मा , मिंटू अग्रवाल , महाजन जायसवाल संतोष साहू , भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप , नारायण सिंह सत्तू कश्यप , धर्मेंद्र , ललित, प्रदीप साहू , सरोज , सुरजीत , सरपंच मोती बैगा , पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। .















Leave a Reply