राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासी संग्राम तेज: पुरंदर मिश्रा ने कहा ‘जोकर’, कांग्रेस ने किया पलटवार, पुरंदर मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो दिए इलाज की जरूरत।

राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासी संग्राम तेज: पुरंदर म

रायपुर, 21 जून। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। 21 जून को रायपुर में आयोजित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है।भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “दिल्ली से एक जोकर रायपुर आ रहा है और अगले दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा।” उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और संगठनात्मक कमजोरियों के आरोप भी लगाए।पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़ी आस्था की भूमि है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश को क्या लाभ होगा, यह जनता जानना चाहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पदाधिकारियों को ऐसी कौन-सी कला सिखाने आ रहे हैं जिससे प्रदेश का विकास हो सके।कांग्रेस का पलटवारभाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पुरंदर मिश्रा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहे हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।विकास उपाध्याय ने कहा, “पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं। यदि भाजपा उनके इलाज की व्यवस्था नहीं कर पा रही है तो कांग्रेस इसके लिए तैयार है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पुरंदर मिश्रा अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि “पुरंदर मिश्रा एक एक्सीडेंटल विधायक हैं और लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।”दौरे को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मीराहुल गांधी के रायपुर आगमन और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा जहां कांग्रेस के कार्यक्रम पर सवाल उठा रही है, वहीं कांग्रेस इसे संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण कदम बता रही है।राहुल गांधी के दौरे से पहले दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।

जनभारत संवाद | रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *