छत्तीसगढ़ के 3 क्रिकेटर इंडिया टीम की जर्सी में नजर आएंगे। बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए चयन।

छत्तीसगढ़ के 3 क्रिकेटर इंडिया टीम की जर्सी में नजर आएंगे। बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए वरुण का चयन ए में, मयंक का बी में और आयुष का चयन टीम डी में हुआ है.. बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट का आयोजन 6 जुलाई के किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति ने बीसीसीआई टीमों की घोषणा कर दी। चयनित टीमों में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडियों ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई ने इमर्जिंग टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम ए में जगह पक्की है। वहीं, मंयक वर्मा ने टीम बी और आयुष पांडे ने बीसीसीआई टीम डी ने जगह बनाई है। तीन खिलाडि़यों का इस टूर्नामेंट के लिए विभिन्न टीमों में उनके इमर्जिंग कैंप में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रदेश के खिलाडि़यों को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने टीमों में चयन होने पर बधाई दी है।बीसीसीआई एमेर्जिंग मेंस टूर्नामेंट का आयोजन 6 जुलाई से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बेंगलूरु में किया जाएगा। इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट 24 जुलाई तक चलेगा। इसमें देश के उभरते क्रिकेट खिलाडि़यों के बीच 3 मल्टी डे मैच खेले जाएंगे। खिलाडिय़ों को बीसीसीआई के शीर्ष कोचों के निर्देशन में खेलने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को भारतीय टीम में मिली जगह, श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा मैचआयुष पांडे इंडिया टीम ए में भी जगह बना चुकेइससे पहले छत्तीसगढ़ के सलामी रणजी बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारतीय ए टीम में भी किया जा चुका है। वहीं, आयुष और मयंक 13 अप्रैल से 7 मई तक अंडर-25 एमेर्जिंग कैंप में शामिल हो चुके हैं। वरुण सिंह भुई अंडर-23 एमेर्जिंग कैंप में 13 अप्रैल से 7 मई तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।आयुष छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे खिलाड़ीरणजी ट्राफी में अपने खेल का जौहर दिखा चुके आयुष पांडेय को इंडिया ए टीम में जगह मिली है। बता दें कि आयुष छत्तीसगढ़ का पहला खिलाड़ी है जो इंडिया टीम की तरफ से खेलने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए उनका चयन हुआ है। यह मैच 25 जून से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा। जिसमें आयुष पांडेय का चयन बतौर ओपनर बल्लेबाज हुआ है। इस सफलता से छत्तीसगढ़ के अन्य क्रिकेटरों में भी आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।CCPL में आयुष ने की तूफानी बल्लेबाजीआयुष पांडेय ने CCPL में भी तूफानी बल्लेबाजी की। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आयुष पांडेय ने शानदार शतक भी जड़ा है। इसके अलावा रणजी ट्राफी में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। बता दें कि पिछले दो साल में आयुष पांडेय का परफॉर्मेंस ने उसे बड़ी सफलता दी है। जिसके चलते वे टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *