बारिश में चलते कूलर के अंदर मिला सांप, समय रहते टला बड़ा हादसाभिलाई। दुर्ग-भिलाई जिले के भिलाई सेक्टर-4 में लगातार हो रही बारिश के बीच एक घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिवार के लोगों ने चल रहे कूलर के अंदर एक सांप बैठा देखा। सांप दिखाई देते ही घर के सदस्य घबरा गए और तुरंत स्थानीय सांप मित्र (स्नेक रेस्क्यू टीम) को सूचना दी।सूचना मिलते ही सांप मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में सांप को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।बारिश के मौसम में सांप अक्सर पानी भरने और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों में घुस आते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि घर में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।
बारिश में चलते कूलर के अंदर मिला सांप, समय रहते टला बड़ा हादसा भिलाई।













Leave a Reply