छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट 8 अक्टूबर को रायपुर में होगा प्लेयर ड्राफ्ट, छह फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी खिलाड़ी।

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के पहले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग के लिए रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल मंगलवार को संपन्न हुआ। ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 223 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर 130 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने लीग के पहले सीजन में जगह बनाने के लिए मैदान पर अपना दमखम दिखाया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और हॉकी से जुड़े निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।ट्रायल स्थल पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन चयन ट्रायल स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों का खेल देखा और उनसे मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के जरिए अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के चयन ट्रायल का सफल आयोजन राज्य की हॉकी प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि 373 खिलाड़ियों का पंजीकरण और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों की भागीदारी राज्य में हॉकी के प्रति उत्साह और प्रतिभा को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि 130 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट होना चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। अब इन खिलाड़ियों को प्लेयर ड्राफ्ट के माध्यम से लीग की छह टीमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल, अनुभव और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।8 अक्टूबर को होगा प्लेयर ड्राफ्टचयन ट्रायल के बाद अब छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए 8 अक्टूबर को रायपुर में प्लेयर ड्राफ्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए सभी 130 खिलाड़ी शामिल होंगे। ड्राफ्ट के दौरान लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमें अपने-अपने खिलाड़ी दल का चयन करेंगी।प्लेयर ड्राफ्ट के बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए टीमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव और सचिव फिरोज अंसारी सहित संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *