रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आदेश के अनुसार अजय यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं प्रशांत अग्रवाल को आईजी, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। चंद्र मोहन सिंह को दंतेवाड़ा, त्रिलोक बंसल को बेमेतरा, सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा जितेंद्र यादव को कवर्धा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं रायपुर डीसीपी (सेंट्रल) उमेश गुप्ता को बीजापुर का एसपी बनाया गया है।सरकार के इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
















Leave a Reply