रायपुर राउंड टेबल 169 ने किया छह कक्षाओं के भवन का लोकार्पण,पूरी लागत सीएसआर के तहत।

:12 जुलाई

रायपुर। रायपुर राउंड टेबल 169 (आरआरटी 169) द्वारा आज शासकीय उच्च विद्यालय, रावाभाठा में नवनिर्मित छह कक्षाओं वाले भवन का लोकार्पण किया गया। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का निर्माण पूरी तरह विभिन्न प्रायोजकों से प्राप्त सीएसआर दान से किया गया है। यह परियोजना मात्र नौ महीनों में पूर्ण की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राउंड टेबल इंडिया के एरिया 3 चेयरमैन गगन अरोरा उपस्थित रहे। आरआरटी 169 के चेयरमैन बिट्ठल पासरी ने बताया कि यह पहल राउंड टेबल इंडिया के “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” अभियान के अंतर्गत शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी प्रायोजक संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके उदार सीएसआर सहयोग और सदस्यों की कड़ी मेहनत से यह भवन इतने कम समय में तैयार हो सका, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *