अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली बालोद रेलवे स्टेशन की तस्वीर, 6 करोड़ की लागत से मिला आधुनिक स्वरू।

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली बालोद रेलवे स्टेशन की तस्वीर, 6 करोड़ की लागत से मिला आधुनिक स्वरूपरायपुर, 16 जुलाई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया गया है। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही यह क्षेत्रीय रेल संपर्क, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, उन्नत शौचालय, नया प्रवेश द्वार और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएँ विकसित की गई हैं। स्टेशन परिसर में स्थानीय कला एवं संस्कृति की झलक भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।यात्रियों की सुविधा के लिए 340 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 4,236 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, उन्नत प्लेटफॉर्म शेल्टर, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा 1,200 वर्गमीटर का दोपहिया और चारपहिया वाहन पार्किंग क्षेत्र तैयार किया गया है। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 सीसीटीवी कैमरे, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली और सोलर लाइट मास्ट भी लगाए गए हैं।बालोद जिला दल्लीराजहरा लौह अयस्क खदानों, तांदुला जलाशय तथा प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। आधुनिक रेलवे स्टेशन बनने से इन क्षेत्रों तक पहुंच और आसान होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालोद रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प यात्री-केंद्रित विकास और आधुनिक रेल अवसंरचना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *