स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज एवं सांवरिया भक्त मंडल इंदौर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 26 का आयोजन।

इंदौर.
पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज श्री सांवरिया भक्त मंडल इंदौर के तत्वावधान में रविवार 26 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मंडल के पदाधिकारी ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नलिया बाखल स्थित श्री श्रंगी ऋषि धर्मशाला में आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बीपी, शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की जाएंगी।

मंडल के पदाधिकारी ने समाजबंधुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

स्थान: श्री श्रंगी ऋषि धर्मशाला, नलिया बाखल, इंदौर
दिनांक व समय: 26 जुलाई, रविवार, सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक
आयोजक: पांच पट्टी सिखवाल ब्राह्मण समाज श्री सांवरिया भक्त मंडल, इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *