रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौ त, घर में मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव

18 जुलाई रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौ त, घर में मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत कों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत कों की पहचान साजिद अली, उनकी पत्नी तथा उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार करीब 8 महीने पहले इस मकान में रहने आया था।शुरुआती आशंका है कि सभी की मौ त जह रीला पदार्थ सेवन करने से हुई है। हालांकि, मौ त के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्मह त्या, पारिवारिक विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *