ऋषि श्रृंग संस्थान में वेदपाठी बटुकों को मिली स्टेशनरी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ वितरण।

भीलवाड़ा। ऋषि श्रृंग संस्थान में संचालित वेद विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर 46 वेदपाठी बटुकों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों के निर्देशन में बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान हो उठा।संस्थान के सचिव कैलाश चंद्र पांडिया के अनुरोध पर आयोजित इस कार्यक्रम में व्यास परिवार की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 234 नोटबुक, पेन एवं पेंसिल किट भेंट की गई।संस्थान के मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल ने बताया कि शिक्षा के साथ संस्कारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि वेदपाठी बटुकों को अध्ययन सामग्री की कोई कमी न रहे।इस अवसर पर व्यास परिवार से सत्यदेव व्यास, उमा व्यास, शुभम व्यास एवं स्तुति व्यास उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में गोपाल जोशी, राम कुमार पांडिया, गोपाल तिवारी, कैलाश व्यास, आचार्य रामदेव सहित संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत में सभी ने वेद शिक्षा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *