रतलाम, 22 जुलाई। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या एवं पावन अवसर पर सिखवाल ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भव्य वाहन रैली, चल समारोह तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा। समाज ने सभी सिखवाल समाजजनों, विप्र बंधुओं, माताओं, बहनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।28 जुलाई को शाम 4:00 बजे ब्राह्मणों का वास स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर से भव्य वाहन रैली का शुभारंभ होगा। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धेश्वर वाटिका पहुंचेगी, जहां समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भोजन प्रसाद) की व्यवस्था रहेगी।इसके बाद 29 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे श्री चारभुजा मंदिर, ब्राह्मणों का वास से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। वहीं शाम 5:00 बजे जोधा बाग, सैलाना रोड, रतलाम में महाप्रसादी का आयोजन होगा।सिखवाल ब्राह्मण समाज, रतलाम ने सभी समाजजनों से धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के इस आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।
गुरु पूर्णिमा पर रतलाम में सिखवाल ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय भव्य आयोजन, वाहन रैली, चल समारोह और महाप्रसादी होगी।

















Leave a Reply