सोनम वांगचुक ने समाप्त किया अनशन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद लिया फैसला।

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। इस फैसले का विभिन्न स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है।मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद वांगचुक ने लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए अनशन समाप्त करने की घोषणा की।इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि लोकतंत्र में किसी भी समस्या का समाधान संवाद, चर्चा और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से निकालना ही सबसे उचित और प्रभावी मार्ग है। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि किसी भी आंदोलन की आड़ में देश में अराजकता, टकराव या अस्थिरता का माहौल बनाने के बजाय शांतिपूर्ण संवाद के जरिए समाधान तलाशना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है।इस निर्णय को लोकतांत्रिक परंपराओं और संवाद की संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *