रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना विरोध अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को प्रतीकात्मक रूप से “महतारी वंदन वसूली योजना” का नाम देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक ओर महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की सहायता राशि दे रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़े हुए बिजली बिलों के माध्यम से कई गुना अधिक राशि जनता से वसूल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहा कि महंगी बिजली दरों के कारण लोगों को घर का खर्च चलाने और बिजली बिल भरने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ रही हैं। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों से प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने के अभियान के तहत लोगों की सहमति से आवेदन पत्र भी भरवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आंदोलन करती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली उत्पादन वाला राज्य होने के बावजूद उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली थी।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की जनता से बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में अभियान का समर्थन करने की अपील की।प्रदर्शन में प्रमोद चौबे, प्रकाश जगत, अशोक ठाकुर, मनोज पटनायक, दिनेश मिश्रा, रवि विभार, दिलीप नाग, रिजवान मोहम्मद, आजाद वर्मा, विद्या बाग, मीत गोपाल, नवीन मोगराज, चंदन बारीक, रेहान, पिंकी नायक, पीयूष इंगले, ईशान, दिव्यांश शर्मा, देवेंद्र साहू, संतोषी नाग, शंकर सोना, दीपक कठोड़, दीप मोगराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















Leave a Reply