30 जुलाई 2026
खैराबाद (कोटा)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खैराबाद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि श्रृंगी ऋषि जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
बुधवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह नाश्ते एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कलश यात्रा के पश्चात गुरुदेव महर्षि श्रृंगी ऋषि का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई।
आयोजन में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए कार्यक्रम के अंत में दोपहर 1:30 बजे महाप्रसादी (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
बड़े उत्साह से सभी ने सभी का आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं अभिनंदन किया।















Leave a Reply