30 जुलाई 2026/अमरावती
अमरावती। श्रृंग ऋषि जयंती के पावन अवसर पर सिखवाल समाज में सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर अमरावती सिखवाल समाज के समाजबंधु जगदीश पांडे, सुरेश पांडे, कमल पांडे, आनंद पांडे एवं शेषमल पांडे परिवार की ओर से सिखवाल पंचायत संस्था, अमरावती को ₹5,51,000 की सहयोग राशि भेंट की गई।इस उदार सहयोग के लिए सिखवाल पंचायत संस्था, अमरावती द्वारा पांडे परिवार का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित समाजजनों ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य समाज में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।श्रृंग ऋषि जयंती के अवसर पर हुए इस सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने पांडे परिवार के इस अनुकरणीय योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरक पहल बताया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द से ओतप्रोत रहा।
नंदकिशोर रामचंद्र शर्मा, अमरावती












Leave a Reply