7 अगस्त 2026/रायपुर
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है। हैकरों ने उनके मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस हासिल कर उनके परिचितों, समर्थकों और अन्य लोगों को संदेश भेजकर तत्काल पैसों की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, बृहस्पत सिंह किसी कूरियर से आने वाले पार्सल का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें APK फाइल भेजी गई थी। पार्सल से संबंधित समझकर उन्होंने उस फाइल को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद एक और संदेश आया, जिसे उन्होंने ओके कर दिया। इसी प्रक्रिया के बाद हैकरों ने उनके मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।मोबाइल हैक होने के बाद हैकरों ने उनके व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से परिचितों व समर्थकों को संदेश भेजना शुरू कर दिया। संदेश में लिखा गया कि “मुझे अर्जेंट पैसों की जरूरत है, कृपया तुरंत पैसे भेजें।” इस तरह कई लोगों से आर्थिक मदद मांगी गई।घटना की जानकारी मिलते ही बृहस्पत सिंह ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी पैसों की मांग वाले संदेश पर भरोसा न करें और कोई राशि ट्रांसफर न करें। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है, जहां जांच शुरू कर दी गई है।साइबर विशेषज्ञों की सलाहकिसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें।केवल आधिकारिक Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।कस्टमर केयर नंबर हमेशा संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।संदिग्ध संदेश या पैसों की मांग मिलने पर पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर पुष्टि करें।मोबाइल हैक होने की आशंका होने पर तुरंत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराएं और बैंक व सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

















Leave a Reply