रायपुर सहित पूरे प्रदेश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आज रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया रायपुर में तिरंगा यात्रा की शुरुआत सुबह 12 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई, जो गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग चौक तक पहुंची तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ

तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद, विधायक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ,इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और रायपुर शहर के आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *