12अगस्त/कोरबा
सावन माह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में संगठनात्मक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह पैकरा के प्रथम संभागीय प्रवास के दौरान कोरबा में भव्य परिचयात्मक बैठक एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में हुआ। संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा का आतिशबाजी, तिलक, आरती, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान संभाग प्रभारी ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक रीति-नीति, कार्यपद्धति और आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।हरेली पर चढ़ाया पारंपरिक व्यंजनों का भोगहरेली तिहार के अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने माता पार्वती एवं भगवान भोलेनाथ की श्रद्धापूर्वक आराधना की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोकपरंपरा की आकर्षक झलक देखने को मिली। खुरमी, ठेठरी, अरसा, मीठा फरा, नमकीन फरा, मालपुआ, पपची, सोंहारी, कोदो की खीर, चना-चबेना एवं चना चरपटी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया।उत्सव के दौरान नारियल फेंक प्रतियोगिता और गेड़ी का भी आयोजन हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुति दी।वीर जवानों के लिए रक्षा-सूत्र का संकलनकार्यक्रम में देश की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रक्षा-सूत्र संकलन भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिक भाइयों को रक्षा-सूत्र भेजने का संकल्प लिया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी संगीता शर्मा, सह प्रभारी उमा सोनी, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीता शर्मा, वैशाली रतनपारखी, जिला महामंत्री अनसुईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ धार्मिक आस्था, छत्तीसगढ़ी लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला। तीज उत्सव की आत्मीयता और विविध सांस्कृतिक आयोजनों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।














Leave a Reply