प्रदेश भर सहित हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास।

रायपुर। हरेली तिहार के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं की शानदार झांकी देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि औजारों, भगवान शिव और गौमाता की पूजा कर अच्छी बारिश, भरपूर फसल और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गौमाता को लोंदी खिलाई और पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में लोकगीत-लोकनृत्य, गेड़ी-बिल्लस जैसे पारंपरिक खेल और ठेठरी-खुरमी सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने ग्रामीण संस्कृति की छटा बिखेरी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक सौंपा तथा ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीक की उपलब्धियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली प्रकृति, पशुधन और खेती-किसानी के प्रति कृतज्ञता का पर्व है और किसान की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आधार है। वहीं पूरे प्रदेश के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी अपने निवास पर सहपत्नी जोड़े से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व मनाया ओर प्रदेश देशवासियों के लिय खुशियों की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *