13अगस्त 2026 धमतरी
मुंबई से छत्तीसगढ़ के बस्तर की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए पहुंचे 23 बाइक राइडर्स के दल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। धमतरी जिले के मरकाटोला घाट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद घायल रिद्धि को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बाइक राइडर्स के दल में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक और वाहन की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर भी जांच की जा रही है।बस्तर घूमने निकला यह दल हादसे के बाद गम में बदल गया और एक परिवार ने अपनी 24 वर्षीय बेटी को खो दिया।
















Leave a Reply