रायपुर। MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर, छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी न्यायोचित मांग शासन तक पहुंचाने के लिए 13 अगस्त को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक पैदल मार्च निकाला ,एसोसिएशन ने मेकाहारा अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च किया । इस दौरान डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपें।
इंटर्न डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि वर्तमान ₹15,900 प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों और कार्यभार की तुलना में पर्याप्त नहीं है, इसलिए शासन को उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया आंदोलन में शामिल डॉक्टरों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया ,जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर, छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने इस आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित किया । डॉक्टरों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग शासन के समक्ष रखी और स्टाइपेंड बढ़ोतरी के लिए अपनी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई।















Leave a Reply