श्री राम मंदिर लाखेनगर में श्री जगन्नाथ जी की पूजा एवं हरिकीर्तन।

16अगस्त 2826/रायपुर

श्री राम मंदिर, लाखेनगर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा एवं हरिकीर्तन का आयोजन 17 अगस्त, सोमवार को किया जाएगा। आयोजन सुबह से प्रारंभ होकर 18 अगस्त, मंगलवार को समापन होगा।इस विशेष आयोजन के लिए श्री जगन्नाथ पुरी धाम से पुजारी एवं पंडा जी पधारे हैं। उनके द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का मंगला आरती से लेकर शयन तक पूजन-विधि विधानपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।17 अगस्त की रात 10 बजे से अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा, जिसका समापन 18 अगस्त की सुबह 10 बजे होगा।श्री राम मंदिर लाखेनगर के कर्ता-धर्ता श्री कृष्ण कुमार नत्थानी ने बताया कि उनके पूर्वजों ने वर्ष 1919 में इस मंदिर को लिया था, तब से यह मंदिर उनके परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर की स्थापना लगभग 400 वर्ष पूर्व हुई थी और यहां विराजित श्री जगन्नाथ जी की छवि भी लगभग 400 वर्ष पुरानी मानी जाती है।इस पावन अवसर पर सभी प्रभु भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर पूजा, हरिकीर्तन एवं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सादर आग्रह एवं आमंत्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *