18अगस्त 2026/दुर्ग
दुर्ग में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला और दो बच्चों पर कथित एसिड अटैक, तीनों घायलदुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला और उसके दो मासूम बच्चों पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा कथित रूप से तेजाब या किसी अन्य रासायनिक पदार्थ फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत दोनों बच्चे घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, करंजा भिलाई निवासी श्रीमती मीना निषाद (34) कांवड़ यात्रियों के साथ प्राचीन शिव मंदिर, ग्राम कोड़िया धमधा जा रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी गुंजा निषाद (11) और बेटा राविंद निषाद (8) भी थे।बताया जा रहा है कि ग्राम असनार और रवेलीहीह के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पेंट के डिब्बे में भरकर तेजाब अथवा किसी अन्य जानलेवा रासायनिक पदार्थ महिला और बच्चों पर फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से कांवड़ यात्रा में हड़कंप मच गया।घटना के बाद महिला और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों की पहचान और घटना में इस्तेमाल किए गए पदार्थ की वास्तविक प्रकृति का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।हमलावरों की तलाश और जांच की मांगघटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।नोट: रासायनिक पदार्थ वास्तव में तेजाब था या कोई अन्य पदार्थ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच/मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।












Leave a Reply