वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर,अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण।

*कोरबा /20 अगस्त 2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे जिले के विभिन्न प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा विकास एवं वन संरक्षण से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री केदार कश्यप कल प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होकर प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचकर वे वहां रुकेंगे। इसके पश्चात प 11:30 बजे फुटका पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वन मंत्री केदार कश्यप दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 1:30 बजे बालको रेंज स्थित कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे कॉफी प्वाइंट पहुंचकर वे क्षेत्र का अवलोकन करेंगे। *अधिकारियों के साथ विकास और वन संरक्षण पर होगी चर्चा*प्रवास के अगले चरण में मंत्री केदार कश्यप शाम 3:30 बजे कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज से ग्राम जमनीपाली के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे जमनीपाली पहुंचकर वे एनटीपीसी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक में एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में वन संरक्षण, पर्यावरणीय प्रबंधन, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। वन मंत्री कश्यप रात्रि विश्राम कर शुक्रवार को अगले गंत्वय के लिए रवाना होंगे।उल्लेखनीय है कि वन मंत्री केदार कश्यप का यह प्रवास कोरबा जिले में वन संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विकास कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *