रायपुर, /20 अगस्त 2026
नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ई-बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) और लोक निर्माण विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।नवा रायपुर में ई-बस संचालन की तैयारी बैठक में एनआरडीए के अंतर्गत बैटरी ऑपरेटेड मोटर एसी-ई बसों के डिजाइन, खरीद, आपूर्ति, संचालन और संधारण के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। समिति ने परियोजना से जुड़े तकनीकी और क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।इसके अलावा छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भवनों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने भवन निर्माण की आवश्यकता, परियोजना की रूपरेखा और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी समिति के समक्ष रखी।रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन पर चर्चालोक निर्माण विभाग की ओर से रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन मार्ग के निर्माण संबंधी प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। करीब 37 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के अर्जन, भूमि व्यपवर्तन और निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी दी।अकलतरा बायपास निर्माण प्रस्ताव पर भी मंथन। जांजगीर-चांपा जिले में करीब 6.70 किलोमीटर लंबे अकलतरा बायपास मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी समिति ने चर्चा की। बैठक में परियोजना से जुड़े तकनीकी एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं पर विचार किया गया।बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भूवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव सारांश मित्तर, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित लोक निर्माण, वित्त एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।













Leave a Reply