कोरबा–रायपुर ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना महंत सख्तरेलवे GM और DRM बिलासपुर को पत्र लिखकर समयपालन सुनिश्चित करने की मांग।

कोरबा/ 20 अगस्त 2026

कोरबा–चांपा–बिलासपुर रेलखंड पर यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी को लेकर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कड़ी नाराजगी जताई है। यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए सांसद ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM) बिलासपुर को पत्र लिखकर ट्रेनों के समयपालन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।सांसद ने अपने पत्र में कोरबा–रायपुर और रायपुर–कोरबा के बीच संचालित हसदेव एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस, मेमू सहित अन्य यात्री ट्रेनों के लगातार विलंबित होने का मुद्दा उठाया है। विशेष रूप से कोरबा–चांपा–बिलासपुर रेलखंड पर यात्री ट्रेनों को अनावश्यक रूप से रोके जाने और देरी से चलने के कारण आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ट्रेनों की लेटलतीफी का सीधा असर कर्मचारियों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने के साथ ही उनकी आगे की यात्रा और जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि ट्रेनों के लगातार विलंबित होने के वास्तविक कारणों की जांच की जाए। यात्री ट्रेनों को अनावश्यक रूप से रोकने की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए और कोरबा–रायपुर रेल सेवा का समयपालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने चांपा–बिलासपुर रेलखंड पर विशेष मॉनिटरिंग, ट्रेनों की देरी के कारणों की समीक्षा तथा विलंब से संबंधित आंकड़ों एवं कारणों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि यात्रियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।सांसद ने कहा कि कोरबा क्षेत्र की जनता के लिए रेल सेवा जीवनरेखा है। ऐसे में यात्रियों के समय और उनकी परेशानियों को रेलवे को गंभीरता से समझना होगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्री सुविधाओं और समयपालन को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *