राजनांदगांव प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित,

21अगस्त/2026/राजनांदगांव

राजनांदगांव, 20 अगस्त 2026। राजनांदगांव प्रेस क्लब की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गई। संरक्षक मंडल के अनुमोदन और पदाधिकारियों की सहमति के बाद नई कार्यकारिणी के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यकारिणी में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया है।प्रेस क्लब भवन में आयोजित बैठक में संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य सुशील कोठारी, श्याम खंडेलवाल, सूरज बुद्धदेव, सीएल जैन, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी और जितेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, हाउसिंग बोर्ड समिति के चेयरमैन मिथलेश देवांगन, सचिव अनिल त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा की सहमति से कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारीनई कार्यकारिणी में प्रदीप मेश्राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि अनुपम ठाकुर और विक्रम बाजपेयी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपांकर खोब्रागढ़े और ऋषि सिन्हा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।अजय सोनी, प्रमोद शेंडे और रूपेश गुप्ता सह-सचिव, सूरज यदु और योगेश शर्मा खेल प्रभारी, डॉ. सूर्यकांत मिश्रा और आत्माराम कोशा साहित्य प्रभारी बनाए गए हैं।इसी तरह दीपक साहू और लोकेश शर्मा को प्रचार-प्रसार प्रभारी, गोविंद साहू और शुभम उपाध्याय को सांस्कृतिक प्रभारी, जबकि विमल हाजरा और मनीष तिवारी को विधि सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यकारिणी में अशोक श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र सोनी, प्रशांत ईमलकर, रवि ठाकुर, अखिलेश खोबरागड़े, लता घोषाल, संतोष दुबे, ललित ठाकुर और अमित चटर्जी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।पत्रकार हित और गतिविधियों पर रहेगा फोकसबैठक में नए सदस्यों को प्रेस क्लब में शामिल करने का अनुमोदन भी किया गया। इसके साथ ही “प्रेस क्लब से मिलिये” कार्यक्रम, विभिन्न संगोष्ठियों के आयोजन और पत्रकारिता से जुड़ी अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कहा कि नई कार्यकारिणी प्रेस क्लब की गतिविधियों को और गति देने के साथ ही पत्रकारों के हितों के लिए सक्रियता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के अनुभव एवं ऊर्जा के समन्वय से प्रेस क्लब को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *