23अगस्त/ 2026रायपुर
त्योहारी सीजन में शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शक्कर को डिब्बियों में भरकर भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को डाक के माध्यम से भेजा।पर
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों के समय शक्कर के दाम बढ़ने से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि शक्कर की कीमत ₹32 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹70 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे आम परिवारों के लिए त्योहारों की तैयारियां महंगी हो गई हैं।पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “भाजपा की सरकार ने त्योहारों की मिठास खत्म कर दी है।”विकास उपाध्याय ने भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को शक्कर भेजकर उनसे बढ़ती कीमतों पर ध्यान देने और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय जरूरी खाद्य सामग्री की कीमतों पर नियंत्रण होना चाहिए, ताकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।इस प्रदर्शन के जरिए पूर्व विधायक ने सरकार का ध्यान शक्कर की कीमतों और त्योहारों के दौरान बढ़ते घरेलू खर्च की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।


















Leave a Reply