IGKV रायपुर पेपर लीक कांड का खुलासा, ऑपरेशन वाले कैमरे से किया था पेपर लीक! कई आरोपी गिरफ्तार….

23अगस्त 2026/रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर के बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर की कीटशास्त्र परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में रायपुर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।लिफाफे में छेद कर मोबाइल कैमरे से बनाया वीडियोपुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र के लिफाफे में छेद कर उसमें मोबाइल कैमरा लगाकर प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री तैयार कर उसे छात्रों तक पहुंचाया गया। पुलिस का आरोप है कि प्रश्नपत्र ₹11,000 में बेचा गया, जिसके बाद यह कई छात्रों तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।ये सामान हुआ जब्तजांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, ₹11,000 नकद, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल समेत अन्य सामग्री जब्त करने की जानकारी दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र कितने छात्रों तक पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।दो आरोपी अभी फरारपुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्जइस मामले में थाना तेलीबांधा में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2008 की धारा 4, 5 एवं 10 तथा BNS की धारा 316 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *