जगदलपुर, 23 अगस्त 2026। बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नगरनार पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका के पास कार्रवाई करते हुए 3 किलो गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीठठु बैग में अवैध गांजा लेकर धनपुंजी आरटीओ नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर नगरनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत पिता संतोष कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी लालपुर, थाना बिल्हौर, जिला कानपुर नगर, उत्तरप्रदेश बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर एक पैकेट में 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा सहित एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नगद भी जब्त किए।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर गांजा उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जा रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।ये सामान हुआ जब्त3 किलो गांजा — अनुमानित कीमत ₹1,50,0001 नग मोबाइल फोन — कीमत ₹5,000₹500 नगदयह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी के नेतृत्व में नगरनार पुलिस टीम लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है।कार्रवाई में निरीक्षक विकेश तिवारी, उपनिरीक्षक सतीश यदुराज, सउनि महेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक भीमेसन बघेल, आरक्षक राधा कृष्ण राय, दशरू राम नाग, विक्रम उरांव, डीएसएफ आरक्षक कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज तथा वाहन चालक अविनाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उड़ीसा से उत्तरप्रदेश जा रहा 3 किलो गांजा जब्त, नगरनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।












Leave a Reply