कमर में चाकू रखकर रील बनाना पड़ा महंगा,जांजगीर पुलिस ने युवती से मंगवाई माफी।

23अगस्त 2026 जांजगीर-चांपा

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती द्वारा कमर में चाकू लगाकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवती की पहचान कर कार्रवाई की।वायरल वीडियो में युवती कमर में चाकू लगाए हुए नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवती तक पहुंचकर उसे समझाइश दी। इसके बाद युवती से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई और भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई।पुलिस ने दी सख्त हिदायतपुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता या लाइक्स के लिए हथियारों का प्रदर्शन करते हुए रील या वीडियो न बनाएं। हथियारों का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन कानून का उल्लंघन हो सकता है और ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे समाज में गलत संदेश जाए या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।पुलिस की कार्रवाई के बाद युवती ने माफी मांगते हुए दोबारा इस तरह की रील नहीं बनाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *