खेल अलंकरण : 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान।

रायपुर, 26 अगस्त 2026। राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न राज्य अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा।वहीं मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव करेंगे।समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।राज्य शासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाले इस समारोह में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित कर उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा।

खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग या जनसंपर्क विभाग की साइड पर देख सकते है