4 सितंबर 2026/ राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी की पूर्वसंध्या पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन मंदिर ट्रस्ट भिलाई एवं शंकर नगर रायपुर शाखा द्वारा रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कृष्ण अष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे स्टेडियम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।आयोजन के दौरान विधि-विधान और श्रद्धा के साथ राधा-कृष्ण का, केशर , शहद, जल दूध दही चंदन ,फलों से और विभिन्न तरह के फूलों से अभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच जैसे ही भक्ति के सुर गूंजे, बड़ी संख्या में मौजूद कृष्ण भक्त भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। पूरे इंडोर स्टेडियम में श्रद्धा, उल्लास और कृष्ण भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।मैथिली ठाकुर के भजनों ने बांधा समांजन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज में कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों के साथ पूरा स्टेडियम कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई हाथों में मंजीरा लेकर भक्ति में लीन नजर आया तो कोई कृष्ण नाम के जयकारों के बीच झूमता दिखाई दिया।मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति के दौरान राधे-कृष्ण के जयकारों और भक्ति संगीत की गूंज से पूरा इंडोर स्टेडियम भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जमकर सहभागिता की।मैथिली ठाकुर और टीम का किया गया सम्मानकार्यक्रम के दौरान भजन गायिका मैथिली ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान भी किया गया। मैथिली ठाकुर ने रायपुर के श्रोताओं की जमकर तारीफ करते हुए उनके उत्साह और भक्ति की सराहना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।कुल मिलाकर, जन्माष्टमी का यह भव्य आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का यादगार संगम बन गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देर तक पूरा स्टेडियम ‘राधे-राधे’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयकारों से गूंजता रहा।


















