4सितंबर 2026/रायपुर
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चा कू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना रामसागर पारा स्थित एक चाय दुकान के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, कारपेंटर अमन पटेल से आरोपी अभय रक्सेल ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने अमन का कॉलर पकड़ लिया और चा कू से उस पर करीब छह वार कर दिए।हमले में अमन पटेल की पसली और बाईं जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। वह खून से लथपथ हालत में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।CCTV में कैद हुई वारदात,बताया जा रहा है कि चाय दुकान के पास लगे CCTV कैमरे में चा कू से हमला करने की पूरी घटना कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपी अभय रक्सेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।स्थान: रामसागर पारा, रायपुर थाना: आजाद चौक मामला: शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर चाकूबाजी आरोपी: अभय रक्सेलघायल: अमन पटेल (कारपेंटर)











