जगन्नाथ पुरी धाम में 5 से 11 जनवरी तक होगा सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव,

10 सितंबर 2026/भीलवाड़ा।

श्री सनातन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पुरुषोत्तम क्षेत्र श्रीजगन्नाथ पुरी धाम में विशाल सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कथा का आयोजन श्री गोवर्धन पीठ, शंकराचार्य मठ, पुरी (ओडिशा) में होगा।कथा व्यास पंडित श्री पुष्पेन्द्र भाई जी ओझा सिखवाल (वेद-विभूषण, वेदाचार्य) होंगे। आयोजन में परम पूज्य पूर्वाम्नाय गोवर्धन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।धार्मिक स्थलों के होंगे दर्शनयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य दर्शन एवं श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के साथ श्री गुंडिचा मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, श्री साक्षी गोपाल मंदिर, पुरी सी बीच सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। महोदधि सागर तट पर भव्य संध्या आरती में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।रेल, बस, आवास और भोजन की व्यवस्थायात्रा सेवा राशि स्लीपर कोच के लिए ₹13,000 तथा 3rd AC के लिए ₹15,000 प्रति यात्री निर्धारित की गई है। इसमें रेल यात्रा, बस यात्रा, आवास एवं भोजन की व्यवस्था शामिल रहेगी।आवास में प्रत्येक कमरे में चार बेड तथा अटैच लेट-बाथ की सुविधा रहेगी। कमरे का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।3 जनवरी को भीलवाड़ा से रवाना होगी यात्रायात्रा कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी 2027 रविवार रात 11 बजे भीलवाड़ा से बस द्वारा कोटा के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी सोमवार सुबह 5 बजे कोटा सोगरिया रेलवे स्टेशन से रेल द्वारा जगन्नाथ पुरी के लिए प्रस्थान होगा।यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों के अनुसार सीटें सीमित हैं, इसलिए पंजीयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क:📱 9571138075 | 9001081020 | 9660630266श्री सनातन सेवा ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु के श्रीचरणों में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान करें और इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *