अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे गांव में बाघ का हमला, खेत में काम कर रहा युवक गंभीर घायल।

12 सितम्बर 2026 मुंगेली/बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे पीपरखुटी गांव के पास आज सुबह खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, संजू मरकाम खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संजू मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। घटना के बाद वन विभाग की टीम द्वारा बाघ की मौजूदगी और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।