छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,लोगो का कहना है कि शहर में ,पुलिसिंग फेल होती जा रही कल रात 9 से 9.15 के बीच जब की अधिकारियों मंत्री के बंगले से कुछ दूर पर ही गांधी चौक के जायसवाल होटल के पास पान दुकान में रात 9.11 पर पेशे से पत्रकार युवक पंकज शुक्ला की मामूली विवाद में आज आदतन अपराधी मजहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई करवा दी। इनका कही कोई पुराना विवाद तो नहीं है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है, लेकिन सूचना के अनुसार पुलिस ने FIR दर्ज़ कर ली है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये कि सरगुजा पुलिस पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं एक ओर नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला गरमाया हुआ है, वहीं आज दिन दहाड़े अतिक्रमण हटाने गई टीम को भू माफियाओं ने जमकर गाली गलौज कर दी और आराम से चलते बने वहीं रात में अब पत्रकार युवक से मारपीट कर दी गई जिससे यहां की सुस्त पुलिसिंग की पूरी तरह से पोल खुल रही है वहीं आमजन में भारी आक्रोश है कि आख़िर पूरे ज़िले में इस तरह की ध्वस्त कानून व्यवस्था का खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
















Leave a Reply