ब्रेकिंग न्यूज़### भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, जगदंबा फैक्ट्री धधकी; पूरे परिसर को आग ने लिया चपेट मेंनंदनी रोड पर एसएस हॉस्पिटल के पीछे सोफा और गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, आधे घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी दमकल वाहन के नहीं पहुंचने की सूचना

6 नवंबर 2026

भिलाई नगर। भिलाई नगर के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आग जिस फैक्ट्री में लगी है, वह जगदंबा के नाम से पंजीकृत है। इस फैक्ट्री में सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम किया जाता था।बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के आधे घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दमकल वाहन के मौके पर नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है।फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की भयावहता को देखते हुए बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों, जनहानि और संपत्ति के नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।फिलहाल सभी की नजर दमकल विभाग की कार्रवाई और आग पर काबू पाने के प्रयासों पर टिकी हुई है।जनभारत संवाद | भिलाई नगरअपील: औद्योगिक क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न डालें।