छत्तीसगढ़ के CGBSE 10th Board Result: 10वीं बोर्ड में रायपुर से इन छात्रों ने बनाई टॉप 10 में जगह,
2026 में CGBSE 10th Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3,16,730 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 2,43,016 छात्र सफल घोषित हुए। इस बार कुल परिणाम 77.15 प्रतिशत रहा। (CGBSE 10th Board Result) बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 81.03 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं 72.27 प्रतिशत छात्र पास हुए। रायपुर जिले के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। CG Board 10th-12th Result: 10वीं-12वीं बोर्ड में इन छात्रों ने मारी माजी, गुढ़ियारी स्थित प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय की दीपांशी बौद्ध ने 98.83% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शासकीय स्कूल तारपोंगी की कल्पना यादव ने 98.67% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रयास बॉयज रेजिडेंशियल स्कूल के आदित्य बासु ने 98.50% के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं विशाल यादव ने 98.33% अंक के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई। कोमल कुमार पटेल ने 98% अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।CGBSE 10th Board Result 2026इसके अलावा दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू और हिमांशु कश्यप ने 97.67% अंक हासिल कर नौवां स्थान साझा किया। भारती ओमप्रकाश और सौम्या साहू ने 97.50% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। रायपुर के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और स्कूलों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।












Leave a Reply