5 अक्टूबर 2026/रायपुर चिराग पासवान के छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का BJP पर बड़ा हमलाविकास उपाध्याय बोले — NDA के सहयोगी ही अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, BJP के गठबंधन पर उठ रहे गंभीर सवाल
“चिराग पासवान केंद्र में BJP के सहयोगी हैं, लेकिन अब उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ने की बात कह रही है। इससे साफ है कि NDA के भीतर सीटों और राजनीतिक रणनीति को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं।”
विकास उपाध्याय ने कहा कि पंजाब में भी LJP (रामविलास) ने विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। अब छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने की बात सामने आना BJP के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संकेत है।
उन्होंने कहा — BJP को पहले अपने गठबंधन और सहयोगी दलों के साथ संबंधों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आज सहयोगी दल अलग-अलग राज्यों में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और दूसरी तरफ BJP लोकतंत्र एवं चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों को जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
“जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर BJP के सहयोगी दलों को अलग-अलग राज्यों में अपनी राह क्यों तलाशनी पड़ रही है? BJP को इसका जवाब देना चाहिए।













