डोंगाघाट में बाढ़ के बीच फंसे लोगों का रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला।

छत्तीसगढ़। डोंगाघाट इलाके में लगातार बारिश के बाद बाढ़ के हालात के बीच कई लोगों के फंसे होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला और इसके तह लोगो ने देर रात NH-30 पर चक्काजाम किए जाने की तस्वीर ओर वीडियो के माध्यम से जानकारी सामने आई है। लोगो का कहना है कई समय बाद राहत दल पहुंचा,। डोंगाघाट में बाढ़ के बीच फंसे लगभग 8 से 10 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाले जाने की जानकारी है। लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण इलाके में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया है।NH-30 पर चक्काजाम के चलते यातायात भी प्रभावित रहा । स्थानीय लोगों की मांग थी कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जाए और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *