बारनवापारा क्षेत्र की जैव विविधता को उस समय बड़ी पहचान मिली, जब बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर जंगल में आयोजित ‘देवपुर समर कैंप 2026’ के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) दिखाई दी। बर्डिंग ट्रेल के दौरान देखे गए इस दुर्लभ जीव ने प्रकृति प्रेमियों और वन विभाग के अधिकारियों में उत्साह बढ़ा दिया है। रंग-बिरंगे फर और बड़े आकार वाली यह गिलहरी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-II के तहत संरक्षित प्रजाति है। वन अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्लभ जीव की मौजूदगी क्षेत्र के स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र और समृद्ध जैव विविधता का संकेत है।
दुर्लभ गिलहरी बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर जंगल में। दिखाई दी।














Leave a Reply