गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ बिलासपुर के शिक्षक कलेश्वर साहू का नाम : 2. 70 लाख सीड बॉल बनाकर रचा इतिहासउ

24 सितम्बर 206/बिलासपुर जिले ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में पदस्थ शिक्षक कलेश्वर साहू ने अपनी निष्ठा और अथक परिश्रम से ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। साहू ने ग्रीष्मकालीन अवकाश और स्कूल समय के बाद अतिरिक्त समय निकालकर 3 माह 2.70 लाख सीड बॉल तैयार किए, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा शिक्षक कलेश्वर साहू को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ का आधिकारिक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनल राजेश शर्मा भी उपस्थित थी।शिक्षक कलेश्वर साहू ने अध्यापन कार्य के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बिना किसी व्यावसायिक स्वार्थ के व्यक्तिगत प्रयासों से लाखों बीजों को सुरक्षित कर सीड बॉल का रूप दिया, ताकि पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा सके। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षक की इस सफलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पीठ थपथपाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कलेश्वर साहू का यह कार्य न केवल बिलासपुर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। सरकारी सेवा के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में ऐसा असाधारण योगदान पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है और यह लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने के लिए सदैव प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *