3 ऑक्टूमबर इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के विजेता रितेश पाल का सम्मान, कुलदीप जुनेजा और कुमार मेनन ने दी बधाई
रायपुर। मुंबई में आयोजित “इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5” के विजेता बनने के बाद रायपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी रितेश पाल का शहर में सम्मान किया गया। रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने रितेश पाल को शॉल पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने रितेश पाल को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रायपुर और पूरे गांडा समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने रितेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता समाज के युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
शहर अध्यक्ष कुमार मेनन ने भी रितेश पाल को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रायपुर के युवा कलाकारों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना शहर के लिए गौरव की बात है।
सम्मान समारोह में सुनील भुवाल, संजय सोनी, मिलिंद गौतम, कमल धृतलहरे, सागर तांडी, आकाश नाग, बसतो बेहरा, महेंद्र बाघ, राधे नायक, जगन्नाथ नायक, दशरथ तांडी सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













