रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी। रायपुर में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है, जबकि जशपुर के पंडरापाठ में 20–25 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जा रही है।छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के जरिए दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। खेल उत्कर्ष मिशन के तहत प्रतिभाओं को तराशने पर जोर दिया जा रहा है। शासन और ओलंपिक संघ के बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।बैठक में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने के लिए प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने खेल संघों को उद्योग समूहों से जोड़कर खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर भी जोर दिया।
खेल प्रतिभाओं को संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने देंगे: CM साय।












